Posts

Showing posts from October 19, 2022

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में छपोरा ने जोन स्तर में किया बेहतरीन प्रदर्शन

Image
छपोरा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में छपोरा भुरकोनी ने जोन स्तर में किया बेहतरीन प्रदर्शन टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सभी खेलों में हिस्सा लिया। जिसमें  भौरा, बाटी, बिल्लस, गेड़ी दौड़, खोखो, कबड्डी, गिल्ली डंडा, पिट्टुल जैसे खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जिससे बच्चो में भी जोरदार उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम में युवा मितान क्लब के अध्यक्ष अजय टंडन, विनोद कोशले, समिम खान, मुन्ना लहरी, गाव के अनेक नागरिक गण उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में शिक्षक नंदकुमार ध्रुव और अनिल एक्का जी का भी विशेष सहयोग रहा। जिसमे युवा मितान क्लब छपोरा भुरकोनी के अध्यक्ष अजय टंडन का कहना है, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से हम सबके लिए एक प्रोत्साहित करने वाली बात है। जो आज ग्राम पंचायत छपोरा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक इस कार्यक्रम में भाग लिया और लोगो को उत्साहित किया। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण आज छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और खेलों को पुनः जागृति करते हुए के विभिन्न कार्यों के माध्यम से प्रदेश को एक नई दिशा मिल रही है। और ...

जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का रायखेड़ा में आयोजन

Image
  तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलों का राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन रायखेड़ा हाई स्कूल प्रांगण में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन  मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा विधायक धरसीवा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरजा ठाकुर राम वर्मा सभापति महिला बाल विकास विभाग तिल्दा, श्री डोगेंद्र नायक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तिल्दा ,,संतोष कुर्रे पूर्व जनपद सदस्य, झाडूराम अध्यक्ष ग्राम सभा तथा अध्यक्षता श्रीमती सुकबती कुर्रे सरपंच ग्राम पंचायत रायखेड़ा के तत्वाधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़िया ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही बच्चों के मेहनत व सरपंच के आग्रह पर 5 लाख की राशि स्कूल में अधोसंरचना हेतु घोषणा भी की साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व में अपने समय के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को श्रीफल व...

धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलयारी का लोकार्पण

Image
  रायपुर।  धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलयारी का लगभग 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित अस्पताल भवन लोकार्पण किया।   आज इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से निश्चित ही यहां के रहवासियो का लाभ होगा साथ ही हमारी सरकार के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनाएं चल रही है जिससे प्रदेश भर में स्वास्थ्य का नया इतिहास लिखा जा रहा है। साथ ही सरकार की प्रमुख योजना खूबचंद्र बघेल स्वास्थ योजना के माध्यम से आज लाखों लोग लाभांवित हो रहें हैं साथ ही हॉट बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से आज जो महिलाएं अपना ईलाज नही करवा पाती थीं आज इस योजना से इलाज स्वास्थ लाभ ले रहीं हैं साथ अनेक योजना के माध्यम से आमजनों को स्वास्थ लाभ मिल रहा है। साथ हमारी सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चल रही हैं जिससे लगातार प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है प्रदेश सरकार की कई योजनाएं आज देश भर में मॉडल बन चुकी हैं। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि आज हमें हर व्यक्ति को ज्...