जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का रायखेड़ा में आयोजन

 


तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलों का राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन रायखेड़ा हाई स्कूल प्रांगण में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन  मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा विधायक धरसीवा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरजा ठाकुर राम वर्मा सभापति महिला बाल विकास विभाग तिल्दा, श्री डोगेंद्र नायक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तिल्दा ,,संतोष कुर्रे पूर्व जनपद सदस्य, झाडूराम अध्यक्ष ग्राम सभा तथा अध्यक्षता श्रीमती सुकबती कुर्रे सरपंच ग्राम पंचायत रायखेड़ा के तत्वाधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़िया ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही बच्चों के मेहनत व सरपंच के आग्रह पर 5 लाख की राशि स्कूल में अधोसंरचना हेतु घोषणा भी की साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व में अपने समय के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को श्रीफल व शाल से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गेड़ी  दौड़ , पिट्ठूल, बिल्लस, फुगड़ी, बाटी, सखली, कब्बड़ी, भौरा, लम्बी कूद, खो _खो, रस्सा कसी, लंगड़ी दौड़, गिल्ली डंडा,सहित 14 पारंपरिक खेलो का आयोजन किया गया।जिसमे आयु समूह 18 वर्ष में गिल्ली डंडा रायखेड़ा , पिट्ठुल सीमा ग्रुप कोदवा ,संखली जानकी रायखेड़ा, लंगडी दौड़ भावना रायखेड़ा, कबड्डी खौना ग्रुप, खो-खो नगमा सोनतरा, बाटी टिकेश्वरी खोना,रस्साकशी कोदवा ग्रुप, बिल्लस सुषमा बरतोरी, गेड़ी दौड़ गीतू रायखेड़ा ,फुगड़ी आरती रायखेड़ा, 100 मीटर दौड़ नेहा सोनतरा, लंबी कूद साक्षी सोनतरा, भौरा निशा कोदवा ।0 से 18 वर्ष पुरुष वर्ग में गिल्ली डंडा गैतरा, पिट्टुल कुंदन कोदवा, संखली शुभम रायखेड़ा, लंगडी दौड़ चेतन रायखेड़ा, कबड्डी नवनीत बरतोरी,खो-खो टेमन खोना, बाटी वंश खोना, रस्साकशी रायखेड़ा ग्रुप, बिल्लस खुलेश सोनतरा, गेड़ी दौड़ नीलेश रायखेड़ा ,फुगड़ी जीवन रायखेड़ा, 100 मीटर  दौड़ चम्मन खौना,लंबी कूद अरविंद देवगांव, भंवरा आदित्य सोनतरा, इसी प्रकार 18 से 40 वर्ष महिला समूह में गिल्ली डंडा सिद्धि सोनतरा , पिठुल केवरा सोनतरा, सांखली बरतोरी, लंगड़ी दौड़ बरतोरी,कबड्डी  बरतोरी,खो-खो सोनतरा, रस्साकशी  अरुणा गैतरा, बिल्लस सुखमणि देवगांव, फुगडी कुसुम कुसुम सोनतरा , लम्बी कूद कुसुम बरतोरी । 18 से 40 वर्ष पुरुष गिल्ली डंडा संजू बरतोरी , संखली सोनतरा ,कबड्डी बरतोरी ,खो खो खौना,बाटी बरतोरी, रस्साकशी देवगांव , गेड़ी दौड़ आशीष बरतोरी, 100 मीटर दौड़ प्रेमलाल कोदवा ,लंबी कूद नीरज बरतोरी, भौरा नीतू गैतरा, आयु समूह 40 वर्ष से अधिक महिला वर्ग गिल्ली डंडा गिरजा सोनतरा ,लंगडी दौड़ द्रोपति बरतोरी, कबड्डी सोनबती ग्रुप खौना, रस्साकशी भामिनी ग्रुप कोदवा , बिल्लस सविता रायखेड़ा ,फुगड़ी योगेश्वरी गैतरा, 100 मीटर दौड़ रुकमणी गैतरा, भौरा खिलेश्वरी गैतरा, 40 वर्ष से अधिक पुरुष गिल्ली डंडा ओमकार सोनतरा ,कबड्डी देवकरण ग्रुप बरतोरी,रस्साकशी बरतोरी,100 मीटर दौड़ योगेंद्र  गैतरा ,लंबी कूद भुनेश्वर सोनतरा, भौरा राधे देवगांव सभी विजेताओं को मेडल व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब एवं जोन समिति तथा  ग्राम पंचायतों के सचिव, समन्वयक एवं शिक्षक गण, का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर जोन प्रभारी गजेंद्र कुमार वर्मा प्रभारी प्राचार्य ,जोन समिति अध्यक्ष खेदूराम धीवर, उपसरपंच बदरी प्रसाद वर्मा समस्त पंच, चंद्रकला वर्मा, तुला राम वर्मा, टीपी नायक, मोती सिंह ध्रुव, जितेंद्र वर्मा, तुलसी राम साहू संकूल समन्यक, योगेश साहू , मोती साहू, मंडावी समन्वयक, मारुति नंदन वर्मा, अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, मनोज गिलहरे, यशवंत वर्मा, महेंद्र वर्मा, ज्योति कश्यप ,निक्की अग्रवाल , गीतांजलि ध्रुवे ,सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपास्थित थे।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम