छत्तीसगढ़ में सेवा समर्पण और सम्मान के आज चार वर्ष पूरे किए : अनिता योगेन्द्र शर्मा
विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने सेवा सम्मान के साथ मनाया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के में रुप में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में मनाया और किसान महिलाओ एवं बुजुर्गों का सम्मान किया साथ ही ग्राम पंचायत अड़सेना के गौठान परिसर में वृक्षारोपण किया और यहां पर आसपास से पैरा दान करने आए किसानों का साल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक अनिता शर्मा ने कहा प्रदेश कांग्रेस सरकार का सेवा जतन के खुशहाल चार साल पूर्ण हुआ और प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है यहां पर समाज के हर वर्ग को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के मुख्य्यमंत्री के द्वारा विभिन्न योजनाएं जैसे नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक,मुख्यमंत्री सुपोषण योजना,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, महतारी दुलार योजना,राजीव गांधी युवा मितान क्लब,मुख्यमंत्री कौशल विकाश योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, विशेष...