Posts

Showing posts from January 5, 2024

सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती सम्मान में सात दिवसीय भव्य सतनाम शोभा यात्रा आयोजित

Image
राजकुमार बंजारे/खरोरा।   सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती सम्मान में भव्य सतनाम शोभा यात्रा आयोजित सात दिवसीय गुरुगद्दी पूजा में भंडारपुरी राजवाड़ा से धर्मगुरु युवराजगुरु गुरु सौरभ साहेब जी का ग्राम कारी जिला बलौदाबाजार में आगमन हुआ आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए‌ व नगर भ्रमण करते हुए डी.जे अखाड़ा के साथ संत समाज को दिव्य दर्शन आशीर्वाद देते हुए पावन पवित्र सेतखाम में पालो चढ़ाएं व पूजा अर्चना कर ग्राम कारी में भंडारी साटीदार पांच प्रमुख बनाकर सभी संत समाज को गुरुवाणी बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों संदेशों को बताते हुए इस अवसर पर उपस्थित समस्त मानव समाज को गुरु प्रकाश पर्व बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती की बधाई देते हुए संत समाज को आशीर्वाद दिए।