शासकीय जमीन से अतिक्रमण शीघ्र हटावे-कमल बांधे
बंगोली खरोरा- बैरन बाजार रायपुर निवासी जुनेदिन हुसैन पिता स्वर्गीय सज्जाद हुसैन द्वारा बरडीह खरोरा पटवारी हल्का नंबर 48 , खसरा नंबर 69/2 रकबा 3.2380 सिंचित रकबा 3.2380 शासकीय जमीन किसानों की जीवनदायिनी केसला बरडीह बांध के पास बलपूर्वक अवैध कब्जा कर स्थानी कुछ जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत एवं संरक्षण में पोल्ट्री फार्म कंपनी का अवैध निर्माण किया गया है रायपुर ग्रामीण इंटक के जिलाध्यक्ष कमल बांधे को इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों द्वारा करने पर एवं घनी आबादी रहवासी क्षेत्र के पास पोल्ट्री फार्म कंपनी संचालित करने पर पोल्ट्री फार्म के भयंकर बदबू से ग्रामवासी भयंकर परेशान हैं ग्रामीणों द्वारा शासकीय जमीन को चारागाह एवं अन्य ग्राम विकास कार्यों के लिए चिन्ह अंकित कर रखा गया था जिसे जुनेद इन हुसैन द्वारा दादागिरी करते हुए बलपूर्वक अवैध कब्जा किया गया है जिसे हटाने एवं ग्रामीणों को न्याय दिलाने कलेक्टर रायपुर से शिकायत कर एवं तत्कालीन तहसीलदार खरोरा कृष्ण कुमार साहू को लिखित में शिकायत कर केस दर्ज करने एवं अवैध कब्जा हटाने शिकायत किया गया था जिस पर तहसीलदार खरोरा द्वारा संज्ञ...