धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी करोड़ों की सौगात
तिल्दा नेवरा। धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा आज तिल्दा ब्लॉक के राय खेड़ा ग्राम पंचायत भूमि पूजन व शाला प्रवेशोत्सव में सम्मिलित हुई ग्राम पंचायत में 10 लाख की सी सी रोड व अपशिष्ट प्रबंधन वर्मी टैंक का भूमि पूजन उसके बाद विधायक शर्मा ग्राम पंचायत बुडेरा पहुंचकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन की तत्पश्चात दरिया विधायक शर्मा अपने ग्रह ग्राम टिकारी पहुंची और वहां भी विकास कार्यों की सौगात दी जिसमें पांच लाख की सीसी रोड ₹4 लाख 71000 का मिडिल स्कूल के लिए अतिरिक्त कक्ष व एक करोड़ 33 लाख 46 हजार कि पानी टंकी के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर ग्राम वासियों को सौगात दी जिससे ग्राम वासियों में खुशी की लहर आई और जो पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता था अब उससे निजात मिलेगी ऐसा वरिष्ठ जनों के द्वारा कहा गया और खासकर पानी टंकी स्वीकृति दिलाने के लिए विधायक का ग्राम वासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया गया क्योंकि गर्मी में टेकारी माँढर कॉलोनी में पानी की बहुत ही ज्यादा समस्या होती थी जिससे अब पानी टंकी निर्माण होने के बाद उस समस्या से निजात मिलेगी । कार्यक्रम में प्र...