Posts

Showing posts from October 6, 2022

धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने 19 करोड़ 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Image
  धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने  क्षेत्रवासियों दी करोड़ों की सौगात रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत माठ-तिल्दाडीह-बिठिया-आसौदा मार्ग चौड़ीकरण मरम्मत और पुल पुलिया निर्माण का लगभग 19 करोड़ 41लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया । धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा आज का दिन यहां के निवासियों लिए  ऐतिसाहिक दिन है और लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गांव-गांव तक सड़क संपर्क को मजबूत और आवागमन को सुगम बनाने सड़क और पुलों के कामों में तेजी आई है साथ ही राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है इसी तरह यहां पर रोड बनने से इन ग्राम पंचायतों का बृहद रूप में विकास होगा और आवागमन के लिए ग्राम वासियों को एक अच्छी सौगात मिलेगी। इस अवसर में धरसीवा विधायक अनिता योगे...