धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 1 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन...
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने बुडेरा वासियों को दी बड़ी सौगात रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुडेरा में लगभग 1 करोड़ रूपए के नहर लाईनिंग निर्माण कार्य का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया। विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और सरकार की बहुत ही विश्वसनीय योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी आज जिसका प्रतिफल प्रदेशवासियों को मिल रहा है और इसका निश्चित ही हमारे ग्रामवासी और किसानों को लाभ होगा और यह सब संभव हुआ है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के दूरदर्शी सोच का नतीजा है जो आज किसानों के लिए एक से बढ़कर एक फैसले लिए और प्रदेश में आज किसान खुशहाल है और किसानों के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा भूमिहीन किसानों सम्मान निधी सहित अनेक योजनाओ के माध...