भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रायपुर शाहिद वीर नारायण स्टेडियम में होने वाले मैच का टिकट कल से होगा जारी,किसका कितना टिकट देखे लिस्ट
रायपुर। IND vs AUS T20 Match in Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मुकाबलेके (T20 match between India and Australia) लिए तैयारी शुरु हो गई है। मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री इस हफ्ते ही शुरु होने की संभावना है। इसके अलावा मैच के लिए शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को संवारने का काम भी शुरु हो गया है। वहीं अब छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच के लिए टिकट के दाम तय कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 की टिकट 24 नवंबर यानि कल से मिलनी शुरू हो जाएगी। मैच की सबसे कम दाम वाली टिकट 1000 रुपए की है जो सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए रखा गया है। बता दें कि टिकटों की बुकिंग paytm से कर सकेंगे। कितने रुपए की होगी एक टिकट 1000 रुपए ( केवल स्टूडेंट्स के लिए) अपर स्टैंड 3500 रुपए लोअर स्टैंड 7500, 5000, 4000 सिल्वर 10000 गोल्ड 12500 प्लेटनियम 15000 कॉरपोरेट बॉक्स 25000 गौरतलब है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मेचों की सीरीज 23 नंवबर से शुरू...