इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर बाबा गुरु घासीदास जी का अपमान जनक फोटो डाल कर सतनामी समाज को अपमानित करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग।
खरोरा। आखिल भारतीय सतनाम सेना खरोरा तिल्दा इकाई के अध्यक्ष पप्पू पुरेना सतनामी के नेतृत्व में सतनाम सेना के पूरा टीम आज थाना खरोरा में इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर सतनामी समाज को अपमानित करने वाले के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया गया। इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर सतनामी समाज के पूज्यनीय बाबा गुरु घासीदास जी का अपमान करते हुए जैत खाम में अश्लील फोटो बनाकर वायरल किया गया है। जिसमे पूरे सतनामी समाज के लोग भड़क उठे है जगह जगह थाना में आवेदन दिया जा रहा है और इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठ रही है। वही उक्त व्यक्तियों के ऊपर एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया गया है यदि जल्द से जल्द उक्त अज्ञात व्यक्तियों के ऊपर कार्यवाही नही होती है तो आखिल भारतीय सतनाम सेना के तत्वधान में धरना प्रदर्शन एवम थाना घेराव करने का आवाहन किया गया है।उक्त जानकारी आखिल भारतीय सतनाम सेना खरोरा तिल्दा इकाई के अध्यक्ष पप्पू पुरेना सतनामी ने दिया है।