सरोरा में रूम टू रीड के माध्यम से गर्ल्स एजुकेशन प्रोग्राम द्वारा अंधविश्वास को दूर करने के लिए नाटक प्ले किया गया।
तिल्दा नेवरा। ग्राम सरोरा में रूम टू रीड के माध्यम से गर्ल्स एजुकेशन प्रोग्राम द्वारा अंधविश्वास को दूर करने के आशा से ग्राम सरोरा नयापारा में एक नाटक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सरोरा के बच्चो द्वारा नाटक प्ले किया गया जिस नाटक में यह बताया गया की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो बैगा गुनिया के पास ना जाकर डॉक्टर के पास जाना चाहिए। बैगा गुनिया से इलाज नहीं होता। टोनही बैगा जैसा कुछ नहीं होता ।इनके चक्कर में बीमार व्यक्ति का जान जा सकता है और साथ ही रुपया भी बर्बाद होता है। इसलिए ज्ञान के लिए स्कूल जाना चाहिए ।स्कूल में शिक्षा पाकर अंधविश्वास से बचा जा सकता है। बीमारी सूक्ष्मजीव या दुर्घटना से हो सकता है इसमें टोनही जैसा कोई जीव नहीं होता।यह सब अंधविश्वास है इलाज है तो सिर्फ स्वास्थ्य कर्मचारी के पास। आज का युग विज्ञान का युग है आज बड़े-बड़े बीमारी का इलाज खोजा जा चुका है अभाव है तो सिर्फ जानकारी का। जानकारी या तो स्कूल में मिलेगा या स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के पास। बच्चों के द्वारा बहुत ही सटीक शब्दों का उपयोग करते हुए भारी भीड़ ग्रामीणों के बीच बहुत ही अच्छा नाटक का अभिन...