Posts

Showing posts from August 10, 2021

संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया

Image
    खरोरा। संकुल केंद्र मुरा के अन्तर्गत आने वाले शासकीय नवीन प्राथमिक शाला मुरा विकासखंड तिल्दा जिला रायपुर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ*  संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। सर्वविदित हो कि कोरोना के कारण लगभग 16 माह से विद्यालयों में पढ़ाई नहीं हो पा रही *थी, शासन ने जब 2 अगस्त से आंशिक रूप से विद्यालय खोलने की* अनुमति प्रदान की तो बच्चों के चेहरे पर खुशी छलकने लगी थी। ग्राम पंचायत एवम् एसएमसी के सहमति से आज 10 अगस्त को संकुल मुरा में संकुल स्तरीय शाला  प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को  सफल बनाने के लिए तिल्दा जनपद पंचायत की सभापति श्रीमती कंचन टोकेंद्र गायकवाड़ ,ग्राम सरपंच श्रीमती नूतन ध्रुव,  महिला कांग्रेस  अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी वर्मा,  उप सरपंच पुष्पा भगवती प्रसाद साहू, सहित पंचगण  कुंजलाल पाल,  डेरहाराम निर्मलकर, संजय वर्मा,  शासकीय हाईस्कूल के शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष टोकेन्द्र गायकवाड़, पंचायत सचिव चंद्रशेखर वर्मा, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के शाला प्र.स. अध्यक्ष कुंजलाल ...