एसीबी ने एडीजी जीपी सिंह के कई जगहों पर छापा मारा है।
रायपुर। आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने एडीजी जीपी सिंह के कई जगहों पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि दस से अधिक ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। गुरूवार सुबह 6 बजे एसीबी की टीम ने छापेमारी की है। आपको बता दें कि जीपी सिंह मौजूदा समय में पुलिस एकेडमी में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे रायपुर,बिलासपुर और दुर्ग रेंज के आईजी भी रह चुके हैं। वे एसीबी चीफ की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। छ्त्तीसगढ़ में किसी आईपीएस पर एसीबी की ये पहली कार्रवाई है।