Posts

Showing posts from July 27, 2024

विश्व स्तनपान सप्ताह पर अदाणी फाउंडेशन आयोजित करेगा विशेष जागरूकता कार्यक्रम

Image
  तिल्दा नेवरा। अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर के सामुदायिक सहभागिता के तहत जिले के तिल्दा ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा 1 से 7 अगस्त 2024 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाएगा। जिसके तहत एक सप्ताह तक अदाणी विलमार के सुपोषण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम रायखेड़ा, भाटापारा, गैतरा, चिचोली और गौरखेड़ा सहित कुल छह गांवों में विशेष आयोजन किया जाएगा। जिसमें इन ग्रामों की 1800 से अधिक गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं, किशोरी बालिकाओं और 5 वर्ष तक के बच्चों को शामिल करेंगे। इसके साथ ही अदाणी फाउंडेशन की सुपोषण संगिनियां, आंगनवाड़ीयों के साथ मिलकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार, स्तनपान जागरूकता रैली, समूह चर्चा, परिवार परामर्श और गांवों में उपलब्ध सब्जियों और अनाज (श्री अन्न) के पौष्टिक उपयोग के तरीके इत्यादि से जागरूक करेंगी। इस आयोजन से न केवल माताओं और बच्चों को पोषण की दिशा में लाभ मिलेगा, बल्कि समाज में स्तनपान के महत्व को भी बल मिलेगा।