Posts

Showing posts from January 18, 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों की बैठक संपन्न

Image
तिल्दा नेवरा। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कल्याण संघ की बैठक होटल ब्लिस इन रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें राज्य भर के विभिन्न जिलों से अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में ग्रेड पे वृद्धि के साथ ही पदोन्नति के अवसर बढ़ाने संबंधी मांगो की प्रगति एवं आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।              बैठक के शुभारंभ में अध्यक्ष श्री जितेंद्र साव ने सभी मांग आवेदनों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए भावी रणनीति के संबंध में चर्चा आरंभ की। सदस्यों ने उग्र आंदोलन एवं पूरी ताकत के साथ  आगे रणनीति बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। इसके साथ ही अन्य विकल्प भी खुले रखने पर सर्व सम्मति से सहमति दी।           ज्ञात हो कि महिला बाल विकास विभाग शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना का नोडल विभाग है जमीनी स्तर पर विभाग के मूलभूत कार्यों के संपादन, संचालन का दायित्व परियोजना अधिकारियों पर होता है, वर्षों से यह वर्ग अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार कर रहा है पदोन्नति के अवसर इतने सीमित हैं की 25 सालों में इनकी ...