Posts

Showing posts from October 3, 2024

अदाणी फाउंडेशन ने पोषण माह के तहत आयोजित किए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

Image
  • 2600 से अधिक लाभार्थियों को सुपोषण के लिए किया गया जागरूक रायपुर/चिचोली। अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम तिल्दा विकासखण्ड में स्वास्थ्य और संतुलित भोजन के महत्त्व पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया। इस वर्ष का थीम था - 'सुपोषण में पोषण त्योहार', जिसके तहत पहली से 30 सितंबर 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पोषण के लिए जागरूकता बढ़ाई गई। अदाणी पावर लिमिटेड के सामाजिक सहभागिता के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना और समाज के हर वर्ग में सुपोषण के महत्व को समझाना था। अदाणी फाउंडेशन की टीम ने आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ मिलकर सितंबर महीने में इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तिल्दा विकासखंड के गांवों, रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली, गौरखेड़ा और भाटापारा में किया, जिसमें 2654 से अधिक गर्भवती महिलाएं, शिशुवती माताएं, 10 से 19 वर्ष की किशोरियां, शून्य से पांच वर्ष के बच्चे और पुरुष शामिल हुए। अदाणी फाउंडेशन के सुपोषण कार्यक्रम की सुपोषण संगिनियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर गांवों में जागरूकता फैल...