Posts

Showing posts from July 2, 2024

ताराशिव मे हुआ शाला प्रवेशोत्सव सरपंच द्वारा नेवता भोज का आयोजन

Image
 तिल्दा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम ताराशिव मे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मे नव प्रवेशी शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, और हायर सेकेंडरी स्कूल ताराशिव के बच्चों का शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता ताराशिव सरपंच मनीष वर्मा द्वारा किया गया विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जाहिरे सर,जनपद पंचायत तिल्दा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक गोस्वामी सर उपस्थित रहें जिसमे शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर बच्चों को स्कूल ड्रेस, किताब पेन बाटा गया व तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया, साथ ही शाला परिसरो मे सभी उपयुक्त जगह पर वृक्षारोपण किया गया! 02 जुलाई को जन्मदिन के अवसर पर सरपंच मनीष वर्मा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, मिडिल स्कूल के बच्चों को नेवता भोज  मे खीर,पूड़ी, मिठाई, केला, मिक्सचर, पापड़ प्रदान किया गया! हायर सेकेंडरी स्कूल ताराशिव के बच्चों के लिए नाश्ता वितरण किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति राजू शर्मा ने कहा की आजादी के 75 साल बाद भी स्कूलो...