नारी शक्ति के कल्याण में अग्रणी है राज्य की भूपेश सरकार
जिले में घटा कुपोषण का प्रतिशतगृह ग्राम टेकारी में विधायक किया महिलाओं का सम्मान धरसीवां। एवं बाल विकास विभाग की ओर से विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के गृह ग्राम टेकारी में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विधायक श्रीमति शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति के कल्याण में राज्य सरकार अग्रणी है साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में कुपोषण के प्रतिशत में भी बहुत कमी आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजिय महिला जागृति सह जागरूकता शिविर में विधायक श्रीमती शर्मा ने आगे कहा कि आज महिलाएं धरती से लेकर आसमान, सुरक्षा से लेकर न्याय करने, बच्चों की चोट पर मरहम लगाने से लेकर बड़ी-बड़ी सर्जरी करने, घर से लेकर कंपनी और देश की सत्ता संभालने तक हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही हैं। आज नारी नारी से नारायणी बनने तक की यात्रा कर हर क्षेत्र में मजबूती से खड़ी है उन्होंने महिला शक्ति को कहा ऐंसी महान नारी शक्ति को वह नमन करती हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने भी संबोधित किया उन्होंने महिलाओं के कल्य...