Posts

Showing posts from July 6, 2022

घिवरा छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित के जन्मदिवस पर सदस्य मिलकर रोपे पौधे

Image
  खरोरा। पेड़ हम सभी के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। पेड़ों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यह न सिर्फ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि खाने के लिए भोजन के साथ अन्य चीजे भी उपलब्ध करवाते हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित साहू = पेड़ हैं प्रकृति के वरदान का प्रतीक, इनके सुरक्षा हेतु अपनाओ नवीन तकनीक।  छात्र संघ सदस्यों द्वारा =पेड़ो को काटने की न करना कभी भूल, क्योंकि यह कार्य नही है प्रकृति के अनुकूल। हेमंत साहू भोजराम सुमित साहू पप्पू साहिल नेमीचंद साहू  सभी उपस्थित रहे आजकल लोग अपने स्वार्थ और लालच के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर, पर्यावरण के साथ जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं। पेड़ काटने की वजह से न सिर्फ ग्लोबल वार्मिंग की समस्या अब विकराल रुप धारण करती जा रही है। अगर पेड़ों को नहीं बचाया गया तो हर तरफ हाहाकार मच जाएगा और मनुष्य और जीव-जंतु सभी का आस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए।

आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में मनाया गया प्रवेशोत्सव

Image
तिल्दा नेवरा। डॉ खूबचंद बघेल शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में 6 जुलाई दिन बुधवार को प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री ठाकुर राम वर्मा राज प्रधान छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज ,अध्यक्षता श्री संतराम वर्मा अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव एवं विशेष अतिथि श्री जितेंद्र वर्मा सचिव स्वामी आत्मानंद  विद्यापीठ ताराशिव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती ,डॉ खूबचंद बघेल एवं स्वामी आत्मानंद जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चन पश्चात किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में नन्हे-मुन्ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की बचपन मानव का नीव है , नीव मजबूत होगा तभी जीवन के उतार-चढ़ाव भरे सफर में वह अच्छे से सफलता हासिल कर पाएंगे ।आज हमें संस्कारवान भविष्य की आवश्यकता है ।हम अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें । अब तक आत्मानंद विद्यापीठ से 14 बच्चो का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है  ,जिसके लिए विद्यापीठ प्रबन्धन सहित अधयापको को धन्यवाद ज्ञापित किया।आ...