बैकुंठ अल्ट्राटेक सीमेंट ने प्रदान किए पोषक तत्व युक्त सब्जियों के बीज
तिल्दा नेवरा। सीमेंट बैकुंठ यूनिट के सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वाहन विभाग द्वारा पाच ग्रामपंचायत - किरना ,जलसो,नक टी, कुंदरु, बहेसर के ग्रामीण विकास हेतु छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन "बिहान" के अंतर्गत कार्यरत लगभग 400 महिलाओं को प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 10/07/2021,दिन - शनिवार को ग्रामपंचायत - किरना में कृषि के क्षेत्र में कार्यरत महिला समूह को, लोगो को संतुलित भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों को ध्यान में रख कर सभी प्रकार की सालाना सतत मिलने वाली सब्जियों के बीज प्रदान कर इस कार्य का शुभारंभ किया गया है साथ ही दो ग्रामपंचायतों किर ना और जलसो के गोठानो में सतत हल्दी, रागी और तिल की खेती का प्रदर्शन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे ग्रामीण स्तर के कृषी छेत्र में कार्य रत महिलाओं के व उनके आश्रित परिवारजनों के आर्थिक उत्थान और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हो सके ।