केंद्रीय कर्मचारियों के समान 28% मँहगाई भत्ता देने की मांग,फेडरेशन के साथ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 28% महंगाई भत्ते की माँग को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथ 20 जुलाई को सभी जिला मुख्यालय के प्रदर्शन में शामिल हुए । संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता 17 % से बढ़ाकर 28% किए जाने का स्वागत करते हुए राज्य सरकार से प्रदेश के कर्मचारियों एवँ पेंशनरो को 1 जुलाई 2021 से 28 % मँहगाई भत्ता दिए जाने की मांग छत्तीसगढ़ शासन से की है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथ 20 जुलाई को राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर भोजन अवकाश में प्रदर्शन कर कलेक्टर रायपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रांतीय अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों को वर्तमान में 12 % मँहगाई भत्ता मिल रहा है।केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को कोरोना काल में फ़्रीज़ मंहगाई भत्ते की जनवरी 2020 का 4 % जुलाई 2020 का 3% तथा जनवरी 2021का 4% देय मंहगाई भत्ते को एकमुश्त 11 % महंगाई देने की घोषणा कर दी है । जबकि राज्य के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से महंगाई भत्तों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की ...