केंद्रीय कर्मचारियों के समान 28% मँहगाई भत्ता देने की मांग,फेडरेशन के साथ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का प्रदर्शन




छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 28% महंगाई भत्ते की माँग को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथ 20 जुलाई को सभी जिला मुख्यालय के प्रदर्शन में शामिल हुए । संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता 17 % से बढ़ाकर 28% किए जाने का स्वागत करते हुए राज्य सरकार से प्रदेश के कर्मचारियों एवँ पेंशनरो को 1 जुलाई 2021 से 28 % मँहगाई भत्ता दिए जाने की मांग छत्तीसगढ़ शासन से की है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथ 20 जुलाई को राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर भोजन अवकाश में प्रदर्शन कर कलेक्टर रायपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 प्रांतीय अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों को वर्तमान में 12 % मँहगाई भत्ता मिल रहा है।केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को कोरोना काल में फ़्रीज़ मंहगाई भत्ते की जनवरी 2020 का 4 % जुलाई 2020 का 3% तथा जनवरी 2021का 4% देय मंहगाई भत्ते को एकमुश्त 11 % महंगाई देने  की घोषणा कर दी है । जबकि राज्य के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से महंगाई भत्तों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है । जिससे प्रदेश के 6 लाख कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है । श्री तिवारी ने बताया कि जनघोषणा पत्र 2018 में कहा गया है कि जब केंद्र सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाएगी राज्य सरकार द्वारा भी महंगाई भत्तो में तुरन्त बढ़ोत्तरी की जाएगी किंतु पिछले दो वर्षों से इसका पालन नहीं किया गया है यही नहीं लिपिकों के वेतन विसंगति और पुरानी पेंशन बहाली पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। 

 राज्य सरकार की वादा खिलाफी और कर्मचारियों के प्रति किए जा रहे अन्यायपूर्ण व्यवहार से प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है । 

संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी , जिलाध्यक्ष फारूक कादरी , डी एस एन राव, मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव ,पदमेश शर्मा, अतुल मिश्रा, राजू जेकब,प्रवीण तिवारी, राकेश कन्नौजे, इरफान सुल्तान, सी पी देवांगन, राजू दास, रोशन भारद्वाज, टुमेश देशलहरे, राजेन्द्र देवांगन, सी एम तिवारी, गौरव मुकिम, वागीश वर्मा, जीतू घोष एवं सैकड़ों कर्मचारियों ने फेडरेशन के साथ 20 जुलाई के प्रदर्शन को सफल बनाया

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम