बुजुर्ग परिवार और समाज के अमूल्य धरोहर,अनिता शर्मा
सभी बुजुर्गों को साल और छड़ी से किया गया सम्मानश्र वण यंत्र का भी वितरण,, धरसीवां। जनपद पंचायत धरसीवा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को ऐतिहासिक रूप में मनाया गया जिसमें धरसींवा विधायक श्रीमती अनीता शर्मा ने बुजुर्गों का सम्मान किया इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने सभी बुजुर्गों को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की बधाई दी एवं उनके स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना किये विधायक अनिता शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज के अमूल्य धरोहर है वे जीवन भर परिवार और समाज को अपना अमूल्य योगदान देते हैं उसके पास अनुभव का खजाना होता है जिससे वह सही राह दिख लाते हैं जंहा हमे बुजुर्गों की खुशी, स्वास्थ्य और सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में सभी बुजुर्गों को श्रीफल, साल व छड़ी के साथ सम्मान किया गया वहीं कुछ बुजुर्गों को श्रवण यंत्र भी भेंट में दिया गया। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत धरसींवा में वृद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि धरसींवा विधायक श्रीमान अनिता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि धरती में भगवान के स्वरूप...