Posts

Showing posts from November 16, 2025

तिल्दा में राजयोग ध्यान शिविर का शुभारंभ, आध्यात्मिक वातावरण में गुंजायमान हुआ ब्रह्माकुमारीज़ का प्रेरक आयोजन

Image
तिल्दा। नगर के वृंदावन कॉलोनी में रविवार की सायंकाल ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा शाखा द्वारा आयोजित राजयोग ध्यान शिविर का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। आध्यात्मिकता, सकारात्मकता और आत्मबल को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर स्मरण और मधुर संगीत के साथ हुई। मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की बहनों ने राजयोग ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में राजयोग ऐसा सरल साधन है, जो मन को शांत, विचारों को शुद्ध और आत्मबल को प्रबल बनाता है। राजयोग केवल ध्यान की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली दिव्य विधा है, जो मनुष्य के व्यक्तित्व में चमत्कारिक परिवर्तन ला सकती है। ब्रह्माकुमारी प्रियंका  बहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशी, शांति और संतुलन बनाए रखने के लिए आत्म-सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। यह शिविर लोगों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच, और तनाव प्रबंधन की कला...