Posts

Showing posts from July 7, 2021

संभव स्पंज एवं पॉवर लिमिटेड द्वारा फलदार पौधों का वितरण किया गया

Image
तिल्दा नेवरा। पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है और वृक्ष वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हानिकारक गैसों को न केवल अवशोषित करते हैं बल्कि जल प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पर्यावरण को संतुलित रखने के और  अधिक से अधिक पौधे लगाने के उदेश्य से संभव स्पंज एवं पॉवर लिमिटेड ग्राम पंचायत सरोरा में सरपंच बिहारी लाल वर्मा की उपस्थिति में ग्रामीण जनो को २०० फलदार पौधो का वितरण किया गया तथा  पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण  के बारे में विस्तार से  बताया एवं पौधरोपण की तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गईसरपंच बिहारी लाल वर्मा ने कहा की पेड़ लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और साँस छोड़ते ऑक्सीजन लेते हैं। और पर्यावरण में ऑक्सीजन की आवश्यकता सभी को पता है। पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड को साँस लेते हैं बल्कि पर्यावरण से विभिन्न अन्य हानिकारक गैसों को अ...