Posts

Showing posts from May 24, 2021

ग्राम चिचोली के 2 आरोपी मोटर सायकल में 30लीटर महुआ शराब के साथ पलारी में गिरफ्तार

Image
खरोरा। ग्राम चिचोली के 2 आरोपी महुआ शराब की तस्करी कर रहे थे। मुखबिर सूचना के मुताबिक दोनों आरोपी को मोटर साइकिल सीजी 04 एम यू 3942 के साथ 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। घेरा बंदी के दोनों आरोपी को पकड़ा गया है। दोनों आरोपी से पूछताछ करने पर राम खिलावन वर्मा पिता  शिवसेवक वर्मा 38 वर्ष गणेश राम पिता रामलाल वर्मा38 वर्ष निवासी चिचोली थाना खरोरा बताया गया। जिसके पास सफेद बोरी में पाउच में भरी महुआ शराब भरी मूल्य 3000 रुपए व बाइक कीमती 50000 रुपए को जप्त किया गया,महुआ शराब का परिवहन  बाजार सेमरिया से किया जाता था।  जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट 223/2021 धारा 34/2 अपराधिक को विधिवत माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गर्मी के दिन में बढ़ी पानी की किल्लत,ग्रामीणों को हो रही है पानी की समस्या।

Image
  फ़ाइल फोटो खरोरा। ग्राम पंचायत चिचोली में पानी की बढ़ी किल्लत ग्रामीणों को समस्या हो रही है। जैसे गर्मी लगते है वैसे ही ग्रामीणों कि समस्या बड़ जाती है। अधिकतर पानी की समस्या ज्यादा रहती है। ग्राम चिचोली में चार से पांच बोरिंग है जिसमें कुछ बोरिंग में गर्मी के दिनों में पानी नहीं निकलती है। ग्रामीणों के पानी की समस्या को दूर करने के लिए ग्राम की सरपंच के द्वारा रोज सुबह शाम पानी टैंकर व्यवस्था कर भेजवाया जाता है। फ़ाइल फोटो  और वही ग्रामीणों ने सरपंच का आभार व्यक्त किया। वहीं एक ओर तालाब की पानी कम हो जाता है और मटमैला हो जाता है जिसके कारण  ग्रामीणों कि समस्या और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार गारंटी के माध्यम से तालाब की गहरी करण कराया जाय अभी गहरी करण होती है तो बरसात में पानी भरपूर मात्रा में भर जाएगा। ताकि भविष्य में पानी की समस्या ना हो।

पानी पीने से मर रहे जानवर राखड़ से नगरवासी व राहगीर भी परेशान

Image
तिल्दा नेवरा।   गर्मियों के मौषम में बेजुबान जानवरों के लिए जीवन जीना पहाड़ चढ़ने के बराबर मुश्किल हो जाता हैं वही तुलसी नेवरा के राइस मिल द्वारा गंदे दूषित पानी को मिल के बाहर फेंका जा रहा हैं जिससे जानवर इस पानी को पीने से उसकी सेहत भी खराब हो रही है। इस दूषित पानी को पीने से आये दिन जानवर मर भी रहे हैं आभी तक लगभग 20/22गाय की मौत हो चुकी है।मिलर द्वारा फेंक रहे दूषित पानी जो एक जगह इक्कठा होकर तालाब का रूप ले लिया हैं  जिसमें बेजुबान जानवरों द्वारा इसी पानी को पी रहे हैं जिससे आये दिन अपनी जान गवा रहे हैं मिल मालिक जानकर भी अनजाने हैं शाम 7 बजते ही मिल का राखड़ घरों में घुसता हैं सुबह-सुबह घर के लोग उठते हैं तो आंगन में राखड़ की मोटी परत जमा रहता हैं  घरों के साथ-साथ राखड़ की मोटी परत तुलसी के तालाब में सुबह देखा जा सकता हैं जो तालाब को पूरी तरह से राखड़ अपनी ऊपरी परत में ढंक लेता हैं जिससे तालाब में नहाना भी मुश्किल होता हैं बता दें कि क्षेत्र के अधिकांश मिल मेंन रोड से ही लगा हुवा हैं जो राहगीरों के लिए भी आफत हैं मिल का राखड़ इतने मात्रा में उड़ता हैं कि लोगों का इस रास्ते ...

कोरोना काल में सभी को माक्स वितरण किया गया और मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया

Image
खरोरा। ग्राम पंचायत मुरा में सरपंच श्रीमती नूतन ध्रुव ने मनरेगा कार्य स्थल पर पहुंचकर मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों से चर्चा की, और उन्होंने सभी मजदूरों को मास्क वितरित किए। एवं लोगो की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगो को बोला और पिछले वर्ष भी कोरोना काल में सभी को माक्स वितरण किया गया और मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया था। श्रीमती नूतन ध्रुव ने कहा की सभी कोरोना का टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं।  जिसमे मुख्यरूप से सरपंच नुतन धुव्र  सरपंच प्रतिनिधि सुजीत कोसले  पंच दुर्गेश्वरी वर्मा गेसा सोनवानी  कुलेश्वर साहू  लकेश्वर कोशले दानिराम कोशले रेशम वर्मा पूर्व पंच रामलाल साहू कमलदास मानिकपुरी कोटवार  कुंजलाल साहू कुमार कोशले फागुराम साहू एवं सभी ग्रामीण मजदूर उपस्थित थे