Posts

Showing posts from January 26, 2023

ज़िले में हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया 74 वा गणतंत्र दिवस समारोह

Image
विधायक, धरसींवा श्रीमती अनिता शर्मा ने धमतरी के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किया ध्वजारोहण छह प्लाटून द्वारा मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय झांकियों ने दर्शकों में किया उत्साह का संचार धमतरी 26 जनवरी 2023/ धमतरी ज़िले में आज 74 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया। ज़िला मुख्यालय के स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक, धरसींवा श्रीमती अनिता शर्मा ने सुबह ठीक नौ बजे बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और  राज्य गीत, के बाद मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मा ने कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी और पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया । उन्होंने इस अवसर पर  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।  संदेश वाचन के बाद हर्ष फायर और एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए । आज के समारोह का आकर्षण रहा 6 प्लाटून द्वारा ताल से ताल मिलाकर  किया गया मार्च पास्ट। ज़िले के ... शहीद के परिजनों का सम्मान शाल और श्रीफल से मुख्य अतिथि ने...