Posts

Showing posts from November 29, 2021

अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफतार देखे पूरी खबर।

Image
  तिल्दा नेवरा।   थाना प्रभारी मोहसिन खान द्वारा लगातार नगर में चल रहे अवैध कार्य जुआ, सट्टा, शराब, और गांजा में लिप्त रहने वालो के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज पुलिस की टीम ने शराब का अवैध परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को धर-दबोचा है। थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुशार बिसालिक राम जांगड़े निवासी ग्राम गौरखेड़ा थाना खरोरा को 40 पौवा देशी मशाला कीमत 4400 रूपये तथा एक मोटर सायकल कीमत 25000  के साथ बैकुंठ पुल के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी के  खिलाफ धारा  34 /2 के तहत कार्यवाही  कर न्यायलय में पेश किया गया।