Posts

Showing posts from November 28, 2025

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

Image
  तिल्दा। ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवा केंद्र में मेडिकल विंग द्वारा मितानिन दिवस (23 नवंबर) के अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं मितानिन दीदियों के सम्मान का भावपूर्ण और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और सकारात्मकता को प्रोत्साहित करने का सुंदर प्रयास रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथियों में महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती रंजना ठाकुर, भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री एवं पूर्व सरपंच बहन अनुराधा वर्मा, शहरी विकासखंड कार्यक्रम अधिकारी बहन ममता सुनानी, समाजसेविका एवं गौसेविका बहन सिमरन खुबचंदानी तथा बी.सी. प्रबंधक बहन इश्वरी कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती रंजना ठाकुर जी ने कहा कि मितानिन बहनों के साथ विभाग का सीधा और निरंतर संपर्क रहता है। वे उनकी कठिन सेवाओं, अथक परिश्रम और ज़मीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की निकट साक्षी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मितानिन बहनों का सम्मान करना अत्यंत सर...