हत्या के आरोप में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोकगायक गोफेलाल गेंदले गिरफ्तार
मुंगेली। मोबाईल सूचना मिली की एक अज्ञात व्यक्ति धरमपुरा से दशरंगपुर के बीच में निर्माणाधिन मुंगेली – बिलासपुर मुख्य मार्ग एनएच 130 ए के किनारे नाले में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सुचना पर तत्काल घटना स्थल पहुंचने पर पता चला कि घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंश आकर जिला अस्पताल मुंगेली ले गये है। घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराकर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री चंन्द्र मोहन सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह से अग्रिम कार्यवाही हेतु उचित निर्देश प्राप्त कर जिला अस्पताल मुंगेली पहुंचकर तस्दीक करने पर पता चला कि उक्त अज्ञात घायल व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के सिर में सामने तथा पिछे, बांये आँख के उपर होंठ में, जबड़े में तथा नाक में गंभीर चोंट आई थी । अज्ञात मृतक की पहचान हेतु सोशल मिडिया का सहारा लेते हुए तत्काल मृतक का फोटो एवं हुलिया सभी वाट्सअप ग्रुप में प्रसारित किया गया। मृतक के फोटो को पहचान कर उसके परिजन जिला अस्पताल मुंगेली पहुंचे तथा मृतक को अपने परिजन राजकुमार पात्रे पिता अश्वनी पात्रे उम्र करीबन 35 वर्ष साकिन हरिहरपुर, थाना नवागढ़,...