Posts

Showing posts from August 1, 2021

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शास कृषि अधिकारी संघ प्रांतीय की बैठक संपन्न

Image
पद्मेश कुंदन शर्मा बने रहेंगे कार्यकारी प्रांताध्यक्ष के दायित्व में नयी कार्यकारिणी के साथ मांगो पर संघर्ष तेज होगा रायपुर। आज दिनांक 01-08-2021 को कर्मचारी भवन बूढ़ा पारा रायपुर मे छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शास कृषि अधिकारी संघ की संपन्न हुई जिसमे संगठन के एजेंडा अनुसार कार्यवाही निम्नानुसार संपन्न हुई। १.वर्तमान मे प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन नहीं किया जाएगा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष पद्मेश कुंदन शर्मा द्वारा गतिविधियां संचालित की जाएगी,प्रांताध्यक्ष श्री सी पी मिश्रा का त्यागपत्र स्वीकृत होने के पूर्व उन्हे प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करना होगा।जो आगे की रणनीति पर कार्य करेंगे।यह कार्य आगामी 15 दिवस मे कर लिया जाएगा।अगली बैठक की सूचना शीघ्र प्रसारित की जाएगी। 2. गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से संबंधित विभिन्न जिलों से प्राप्त समस्यायों के आधार पर तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के साथ पत्राचार और शासन व माननीय मंत्री जी से डेलीगेशन लिया जाएगा। उक्त गतिविधियां अगस्त माह में पूर्ण कर ली जाएगी। 3. लंबित मांगों पर नये कार्यकारिणी के साथ नये सिरे से रणनीति बनाई जाएगी। ...