1 जून से बदलने वाला है ये नियम ईमेल यूजर्स ध्यान दे,जल्दी करे ये काम
1 जून से गूगल एक बड़ा बदलाव कर रहा है. गूगल फोटोज में 1 जून के बाद से अनलिमिटेड फोटोज अपलोड नहीं कर सकेंगे. अब यहां आपको ये समझना जरूरी है कि सिर्फ फोटो ही नहीं, बल्कि काफी कुछ 1 जून से बदलने वाला है. गूगल के मुताबिक 15GB का स्पेस हर जीमेल यूजर्स को दिया जाएगा. इस स्पेस में जीमेल के ईमेल्स भी शामिल हैं और साथ ही आपके फोटोज. इसमें गूगल ड्राइव भी शामिल है जहां आप बैकअप लेते हैं. अगर 15GB से ज्यादा स्पेस यूज करना है तो इसके लिए पैसे देने होंगे Google One के तहत कंपनी के पास 2TB तक के स्पेस का प्लान है जो आप खरीद सकते हैं. महीने का और साल का पैसा लगता है. आप सेलेक्ट कर सकते हैं कि आपको मंथली पेमेंट करना है या फिर सालाना. हाई क्वॉलिटी, ओरिजनल क्वॉलिटी और एक्स्प्रेस क्वॉलिटी. High Quality के तहत 16 मेगापिक्सल तक के फोटोज बैकअप होते हैं और वीडियो फुल एचडी. Original Quality की बात करें तो इसके तहत आप जैसी फोटोज फोन में है वो बिना बदलाव के सेव होगी. क्वॉलिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. Express Quality में तस्वीरों और वीडियोज को कंप्रेस करके अपलोड किया जाता है और यहां क्वॉलिटी के सा...