Posts

Showing posts from June 29, 2021

अवैध कार्य करने वालों के ख़िलाफ़ ख़रोरा पुलिस का अभियान जारी

Image
  आबकारी ऐक्ट के चार मामलों में छः शराब कोंचिये गिरफ़्तार लगभग पचास लीटर देशी मदिरा हुयी जप्त सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपी भी आए पुलिस की गिरफ़्त में खरोरा। उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तारकेश्वर पटेल व सीएसपी विधानसभा श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध कार्य करने वालों के ख़िलाफ़ खरोरा पुलिस क़ा अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। आज आबकारी अधिनियम के चार मामलों में छह शराब कोचियों पर कार्यवाही की गयी।१.थाना ख़रोरा में मुखबिर सूचना के आधार पर ख़रोरा के मंगल भवन के पास अवैध शराब बिक्री करते आरोपी योगेश धीवर पिता लीलाधर धीवर आयु 24 वर्ष निवासी ग्राम कनकी को पकड़ा गया, आरोपी के पास से 20 पौव्वा देशी मदिरा मसाला क़ीमती लगभग 1800/ रुपए बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 269/21 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।२.थाना ख़रोरा में शीतला तालाब के पास अवैध शराब बेचते आरोपी ओमप्रकाश सूर्यवंशी पिता खेलावन सूर्यवंशी आयू 28 वर्ष निवासी करियादामा ख़रोरा को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 48 पौव्वा देशी म...

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही तीन सटोरिए पुलिस के शिकंजे में

Image
  तिल्दा/नेवरा। श्रीमान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक महोदया (मुख्यालय) श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में तिल्दा थाना क्षेत्र में अवैध, जुआ, सट्टा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में आज मंगलवार दिनांक 29/06/2021 को मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो सतीश कुमार गुरूबक्शाणी उर्फ लालू पिता स्व. किशनचंद गुरूबक्शाणी उम्र 36 वार्ड क्र.16 सिंधी केम्प तिल्दानेवरा जप्ती 3 नग सट्टा पर्ची एवं 1 नग डाट पेन 1500/ रूपये नगदी रकम, राजेन्द्र साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 साल वार्ड क्र.22 पुरानी बस्ती तिल्दा जप्ती 1 नग सट्टा पट्टी पन्ना 1 डाट पेन एवं 1300/ रूपये नगदी रकम,विकास उर्फ शेरा गुप्ता पिता ताराचंद गुप्ता उम्र 29 साल वार्ड क्र.18 शिक्षक कॉलोनी तिल्दा 5 नग सट्टा पट्टी 1 नग डाट पेन 1210/ रूपये नगदी रकम,तीनों सटोरियों पर अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायमकर विवेचना में लिया गया।