विधानसभा स्तरीय भाजयुमो का एसडीएम कार्यालय घेराव 1 अगस्त को
प्रदीप कुमार/तिल्दा नेवरा। नगर में भूपेश बघेल के कांग्रेसी सरकार के द्वारा अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में विधानसभा बालोदा बाजार के हजारों कार्यकर्ता 1 अगस्त दिन सोमवार को एसडीएम कार्यालय तिल्दा को घेरने का एवं प्रदर्शन करने की तैयारी जोरों पर जारी है मंडल अध्यक्ष भाजयुमो शहर सतीश निषाद और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गिरीश साहू ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन और घेराव कांग्रेश के वादाखिलाफी के विरोध में किया जा रहा है किसान विरोधी कांग्रेसी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देने और बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का घोषणा किया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया इनकी घोषणा जोकि एकम सफेद झूठ है छत्तीसगढ़ के युवाओं को न्याय दिलाने और छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार जो सोए हैं उसे जगाने 1 अगस्त को एसडीएम कार्यालय तिल्दा को घेरने की तैयारी पूरे बलोदा बाजार विधानसभा में चल रहा है इस दिन हजारों की संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता तिल्दा पहुंच रहे हैं वही बलौदा बाजार मे...