त्रिकोणीय मुकाबला में राज प्रधान चुनाव
तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चुनाव के साथ-साथ तिल्दा राज के राजप्रधान का चुनाव त्रिकोणीय होने से बहुत ही दिलचस्प हो गया है ।राज प्रधान के दावेदार श्री बृजलाल वर्मा सिनोधा ,जितेंद्र वर्मा व्याख्याता ताराशिव ,एवं ठाकुर राम वर्मा रायखेड़ा के बीच होना है, बृज लाल वर्मा पूर्व में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं,तथा ठाकुर राम वर्मा पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष तिल्दा ,एवं भाजपा नेता के रूप में पहचान है,जबकि जितेन्द्र वर्मा वर्तमान में व्याख्याता है। तिल्दा राज में 92 गांव की कुर्मी स्वजाती 31अक्टूबर 2021 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपने मनपसंद के प्रत्याशियों को वोट देंगे। तिल्दा राज के 25 हज़ार से भी अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर तीन साल के लिए नए राजप्रधान चुनेंगे। त्रिकोणीय मुकाबला होने से प्रत्याशियों को भीषण गर्मी में गांव-गांव जनसंपर्क करना पड़ रहा है, जिसमें प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने एवं समाज में अपनी भूमिका के बारे में लोगों को बता रहे हैं। समाज द्वारा इस बार चुनाव संचालन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित पीठास...