Posts

Showing posts from August 23, 2021

रायपुर,राजधानी धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी बांधकर मिठाई खिलाकर दी जन्मदिन की बधाई,मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर घर घर जाकर पौधें देकर की वृक्षारोपण की अपील

Image
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिवस के मौके पर धरसीवां विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी बांधकर अपने हांथों से मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। विधायक श्रीमती शर्मा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज शहीद योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवा में पहुँच कर मरीजों को फल वितरण करने के साथ साथ मरीजों का हाल जाना वहीँ विधायक श्रीमती शर्मा ने धरसीवां  युवा कांग्रेस के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में हर शाखा एवं मनोहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शिरकत की विधायक ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के शुभअवसर पर खुद वृक्षारोपण करके घर घर जाकर पौधा देकर वृक्षारोपण की अपील भी की।  आप को बतादें विधायक श्रीमती शर्मा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर घर घर जाकर 11000 पौधों का वितरण भी किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा साहिल खान सुल्ताना वहीदा भावेश बघेल मनोज सायतोड़े पीयूष बघेल अमजद खान मधु व समस्त कार्यकर्ता गण व युवा कांग्रेस की पूरी टीम...

धनसुली ,मूरा मे अवैध शराब बिक्री उफान पर

  बंगोली- थाना खरोरा के अंतर्गत ग्राम धनसुली व मूरा के तिगड्डा चौक क्रेशर मे स्थित हॉटल व अन्य दुकानो मे अवैध शराब की गोरखधंधा हो रही है | प्राप्त जानकारी से क्रेशर मे स्थित हॉटल मे मशाला पौवा व प्लेन शराब का अवैध कारोबार जमकर फलफूल रहा है | अवैध शराब की बिक्री बहुत दिनो से हो रही है ,समय समय पर स्थानीय खरोरा थाना द्वारा सेंट्रल जेल तक की कार्यवाही की है फिर भी शराब विक्रेता द्वारा पुन: अवैध शराब मे संलिप्त है | प्रति पौवा 150 से 200 रुपये मे आसानी से उपलब्ध है | शराबी लोग अब खरोरा के शराब भट्टी नही जाते तथा  क्रेशर हॉटल से प्राप्त कर रहे हैं | अवैध शराब की खरीदी ग्राम बंगोली ,कुर्रा,मूरा ,धनसुली व पिकरीडीह के शराबी नशेड़ियों द्वारा सुबह 6 बजे से शुरु हो जाती है जो देर रात तक होती है | स्थानीय पुलिस थाना खरोरा द्वारा औचक निरिक्षण कर अवैध शराब कारोबारी को पकड़ कर जेल दाखिल करने की मॉग समीप के ग्रामवासियों ने की है |