धनसुली ,मूरा मे अवैध शराब बिक्री उफान पर

 बंगोली-थाना खरोरा के अंतर्गत ग्राम धनसुली व मूरा के तिगड्डा चौक क्रेशर मे स्थित हॉटल व अन्य दुकानो मे अवैध शराब की गोरखधंधा हो रही है |

प्राप्त जानकारी से क्रेशर मे स्थित हॉटल मे मशाला पौवा व प्लेन शराब का अवैध कारोबार जमकर फलफूल रहा है |

अवैध शराब की बिक्री बहुत दिनो से हो रही है ,समय समय पर स्थानीय खरोरा थाना द्वारा सेंट्रल जेल तक की कार्यवाही की है फिर भी शराब विक्रेता द्वारा पुन: अवैध शराब मे संलिप्त है |

प्रति पौवा 150 से 200 रुपये मे आसानी से उपलब्ध है |

शराबी लोग अब खरोरा के शराब भट्टी नही जाते तथा  क्रेशर हॉटल से प्राप्त कर रहे हैं |

अवैध शराब की खरीदी ग्राम बंगोली ,कुर्रा,मूरा ,धनसुली व पिकरीडीह के शराबी नशेड़ियों द्वारा सुबह 6 बजे से शुरु हो जाती है जो देर रात तक होती है |

स्थानीय पुलिस थाना खरोरा द्वारा औचक निरिक्षण कर अवैध शराब कारोबारी को पकड़ कर जेल दाखिल करने की मॉग समीप के ग्रामवासियों ने की है |

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम