Posts

Showing posts from November 25, 2022

विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने किया मितानिनों का सम्मान

Image
मितानिनो बहने निस्वार्थ भावना से सेवा में तत्पर है :- अनिता योगेंद्र शर्मा रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने मितानिनों का सम्मान किया। आज नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने मितानिन बहनों का श्रीफल साड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मितानिनों का कार्य स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। मितानिन बहने निस्वार्थ भावना के साथ सेवा के लिए दिन और रात अपने पूरी मेहनत के साथ जच्चा और बच्चा को सेवा देने के लिए तत्पर रहती हैं उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से करती हैं और विशेषकर कोरोना काल के समय मितानिन बहनों का योगदान बहुत सराहनीय रहा है। जब लोग एक दूसरे से बचते थे उस समय मितानिन बहने लगातार अपनी सेवाएं दे रही थी और लगातार सराहनीय कार्य कर रही हैं। आज इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्...