शासकीय हाई स्कूल घिंवरा में त्रैमासिक परीक्षा सम्पन्न हुआ
खरोरा। वि.ख.तिल्दा के अंतर्गत स्थित इस विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं का लगातार आकलन किया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार को सप्ताहिक आकलन, इकाई परीक्षा, मासिक परीक्षा आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 सितम्बर 22 से त्रैमासिक परीक्षा प्रारंभ की गयी थी। 6 दिनों तक चलने वाली त्रैमासिक परीक्षा का 1 अक्टूबर 22 को विज्ञान विषय के साथ समापन हुआ। इस विद्यालय में प्रत्येक परीक्षा को छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षक मिलकर त्यौहार की तरह मनाते है। सभी बच्चों ने सभी विषय की परीक्षा अच्छे से हल किये। यही कारण है कि, बच्चों के चेहरे खिले दिखे। इस अवसर पर संस्था में पदस्थ श्री सी.पी.ढीढी, व्याख्याता, विज्ञान द्वारा कक्षा 10वीं के त्रैमासिक परीक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को 101 रू. नगद ईनाम तथा श्री कैलाश बघेल, नवाचारी संकुल समन्वयक द्वारा कक्षा 9वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 101 रू. नगद इनाम देने की घोषणा किया गया।