Posts

Showing posts from September 18, 2021

छत्तीसगढ़ कामगार मजदूर संघ खरोरा ने विश्वकर्मा जी की जयंती पर किया वृक्षारोपण

Image
   तिल्दा नेवरा। भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन उपलक्ष में हर जगह भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा, आरती एवं प्रतिमा का स्थापना किया जा रहा है. इसी प्रकार नगर पंचायत खरोरा में छत्तीसगढ़ कामगार मजदूर संघ खरोरा इकाई ने वार्ड क्रमांक 2 में स्थित श्मशान घाट में बरगद और पीपल के वृक्षों का रोपण किया गया. एवं संकल्प लिया गया कि जब तक पौधे,पेड़ के रूप में पूरी तरह से विकसित ना हो जाए तब तक वे उनकी देखभाल एवं सेवा करेंगे.              छत्तीसगढ़ कामगार मजदूर संघ के खरोरा नगर अध्यक्ष प्रीतम दास बघेल ने बताया कि हमारे द्वारा पावन उपलक्ष्य के अवसर पर वृक्षारोपण किया जाता है, वाह जब तक पेड़ पूरी तरीके से बढ़ाना जाए उनकी देखभाल एवं सेवा किया जाता है. आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन उपलक्ष में खरोरा नगर के श्मशान  पर  टीम के द्वारा बरगद और पीपल का वृक्षारोपण किया जा रहा है.  सचिव राजेश सोनवान ने बताया कि कोरोनावायरस नें ऑक्सीजन की महत्व को लोगों को बताया और हम भी इनसे प्रेरित होकर वृक्षारोपण के लिए दृत संकल्पित हुए हैं. सामाजिक कार्यक...