छत्तीसगढ़ कामगार मजदूर संघ खरोरा ने विश्वकर्मा जी की जयंती पर किया वृक्षारोपण

 


 तिल्दा नेवरा। भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन उपलक्ष में हर जगह भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा, आरती एवं प्रतिमा का स्थापना किया जा रहा है. इसी प्रकार नगर पंचायत खरोरा में छत्तीसगढ़ कामगार मजदूर संघ खरोरा इकाई ने वार्ड क्रमांक 2 में स्थित श्मशान घाट में बरगद और पीपल के वृक्षों का रोपण किया गया. एवं संकल्प लिया गया कि जब तक पौधे,पेड़ के रूप में पूरी तरह से विकसित ना हो जाए तब तक वे उनकी देखभाल एवं सेवा करेंगे.

             छत्तीसगढ़ कामगार मजदूर संघ के खरोरा नगर अध्यक्ष प्रीतम दास बघेल ने बताया कि हमारे द्वारा पावन उपलक्ष्य के अवसर पर वृक्षारोपण किया जाता है, वाह जब तक पेड़ पूरी तरीके से बढ़ाना जाए उनकी देखभाल एवं सेवा किया जाता है. आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन उपलक्ष में खरोरा नगर के श्मशान  पर  टीम के द्वारा बरगद और पीपल का वृक्षारोपण किया जा रहा है.

 सचिव राजेश सोनवान ने बताया कि कोरोनावायरस नें ऑक्सीजन की महत्व को लोगों को बताया और हम भी इनसे प्रेरित होकर वृक्षारोपण के लिए दृत संकल्पित हुए हैं.

सामाजिक कार्यकर्त्ता भानु प्रताप भट्ट नें छत्तीसगढ़ कामगार मजदूर संघ के शमशान भूमि पर वृक्षारोपण करने को प्रेणादायक बताया. इस दौरान छत्तीसगढ़ कामगार संघ के सदस्य दीपक, चन्दन ध्रुव,पंचराम ध्रुव नें वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया.

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम