Posts

Showing posts from January 29, 2025

40 वां वार्षिक ख़ान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह

Image
सेंचुरी सीमेंट लाइमस्टोन खदान बैकुंठ – अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड में वार्षिक ख़ान सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया तिल्दा नेवरा।   ख़ान सुरक्षा निदेशालय बिलासपुर एवं रायगढ़ परिक्षेत्र के तत्वावधान में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के सेंचुरी लाइमस्टोन खदान बैकुंठ में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर खान सुरक्षा निदेशालय बिलासपुर द्वारा निरीक्षण दल का आगमन हुआ जिसके कन्वेयर सेल से श्री अनुपम बिष्ट जीएम दल्ली माइंस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए साथ ही निरीक्षण दल के सदस्य श्री जितेंद्र ठाकरे एनएमडीसी बचेली से श्री जोयसीमा कर श्री सीमेंट से, तथा श्री मंगेश उठाने गोदावरी इस्पात से कार्यक्रम में शामिल हुए । ख़ान प्रांगण में ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि द्वारा वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि श्री बिष्ट ने सभी को खदान में सुरक्षित कार्य संपादन के लिए शपथ दिलाया एवं ख़ान सुरक्षा उपाय के विषय में मार्गदर्शन भी किया तथा हमारे द्वारा संपादित किए गए ख़ान सुरक्षा के प्रबंधों का सराहना भी की ख़ान विभाग प्रमुख श...