Posts

Showing posts from December 31, 2025

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम

Image
  तिल्दा नेवरा। बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम जिला प्रशासन रायपुर की मदद से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेेन्द्र शर्मा ,सौरभ जैन, डॉक्टर लक्ष्मण साहू ,वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन सेंचुरी सीमेंट ऊच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुॅॅठ के सेवानिवृत प्राचार्य श्री एस .के .पांडे के उपस्थिति मॆ आई डी वाय एम एफ के वक्ता श्री राजेश राजपूत और दुर्गेश कुमार के द्वारा प्रारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत राजेश राजपूत जी ने विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की स्थापना, उसके प्रमुख केन्द्र, भारत की प्रमुख अंतरिक्ष उपलब्धियां जैसे एसएलवी3, एएसएलवी ,पीएसएलवी, जीएसएलवी ,lvm3 और चंद्रयान मिशन के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित रॉकेट और उपग्रह तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी देना था। कार्यक्रम बहुत ही रोचक ,प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा ।रॉकेट लॉन्च कहां से करते हैं, रॉकेट में कितने चरण होते हैं ,रॉ...