स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली और देशभर में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। बस्तर के गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। दिल्ली में प्रमुख स्थानों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं, दिल्ली में 78वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, स्नाइपर की तैनाती पंजाब, हरियाणा में भी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मजबूत न्यूज डेस्क नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी और स्नाइपर तैनात किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 13 गांवों में सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए हैं। वहां, बृहस्पतिवार को पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। पुलिसकर्मियों ने बुधवार को पंजाब में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की और ‘फ्लैग मार्च’ किया, जबकि केंद्रीय सुरक्षा बलों ने त्रिपुरा में कड़ी निगरानी रखी। देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी 11वीं बार लाल किले से फहराएंगे तिरंगा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार 11वें साल लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके मद्देनजर 10,000 से अधिक पुलिसकर्...