रायखेड़ा विद्यालय में परख अंतर्गत मूल्यांकन आयोजित
तिल्दा नेवरा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान उपलब्धि सर्वेक्षण (SEAS) का कार्यान्वयन राष्ट्रीय नेतृत्व शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 13 दिसंबर 2023 बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायखेड़ा ,विकासखंड तिल्दा में सर्वेक्षण परीक्षा आयोजित की गई जिसमें कक्षा नवमी में 30 एवं कक्षा छठवीं में 30 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रभारी प्राचार्य श्री जी. के. वर्मा ने बताया कि छात्रों का मूल्यांकन करने के लिए SEAS 2023 को आयोजन किया गया । यह जमीनी स्तर पर काम करेगा और छात्रों की प्रगति के बारे में ब्लॉक स्तर पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। इसके तहत" परख "एक राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक है जिसका अर्थ है प्रदर्शन ,मूल्यांकन ,समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण ।परख को राष्ट्रीय शिक्षा नीति( NEP 2020 )के कार्यान्वयन के एक भाग के रूप में लागू किया गया है। SEAS भारत के सभी ब्लॉकों में एक समान और मानकीकृत कार्यान्वयन है। जो भौगोलिक या सामाजिक, आर्थिक असमानताओं को...