अदाणी फाउंडेशन ने मनाया 'हिंदी दिवस'
- बच्चों को समझाया हिंदी का महत्व, भाषा में रूचि जगाने का प्रयास - सशक्त मंच बनकर उभरा अदाणी फाउंडेशन का 'उत्थान प्रोजेक्ट' राजकुमार बंजारे/रायपुर। अदाणी फाउंडेशन ने हिंदी दिवस के अवसर पर अपने 'उत्थान प्रोजेक्ट' के तहत तिल्दा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला, चिचोली में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व से परिचित कराना और उनमें मातृभाषा के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना था। हिंदी दिवस के इस विशेष अवसर पर वाद-विवाद, कविता पाठ, सुलेख और साहित्यिक चरित्र प्रदर्शन जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता ने न केवल उनके तर्क-वितर्क कौशल को निखारा, बल्कि उन्हें विचारशील और जागरूक नागरिक बनने की भी प्रेरणा दी। साहित्यिक चरित्र प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों ने हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध चरित्रों को जीवंत किया, जिससे उनकी सृजनात्मकता और अभिनय प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। कविता पाठ प्रतियोगिता में बच्च...