Posts

Showing posts from June 9, 2022

खरोरा क्षेत्र में बढ़ती शराब माफिया

Image
फाइल फोटो खरोरा । क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री जोरों पर संबंधित अधिकारी साठ गांठ कर अवैध शराब माफियाओं को बुलंद कर रहा है। इधर गांव-गांव घर-घर में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। शिकायत पर थानेदार शराब माफियाओं को पकड़ती तो है लेकिन जहा पैसे देने की बात होता है वहा अपराधी को तुरंत छोड़ देता है। साथ शराब माफिया अवैध शराब बेचने पर संबंधित अधिकारी के पास हर महीना रकम से भरे लिफाफा पहुंच जाता है। क्या इसी को कानून कहते है। शराब क्षेत्र में बढ़ती अपराधो और दुर्घटना का कारण बन गया है। कही बलात्कार हो रहा है तो कही रोड ऐक्सिडेंट में दुर्घटना हो रहा है। वही खरोरा के देशी शराब दुकान में शराब माफियाओं को झोला भर भर के कई पेटी शराब दिया जा रहा है, इसके बावजूद संबंधित अधिकारी कुछ नही कर पाते है। शिकायत करने पर कार्यवाही का नाम लेता है लेकिन होता जाता कुछ नही क्योंकि वहां उसे रकम से भरे लिफाफा मिल जाता है। शराब माफिया पुलिस के नजरो के सामने शराब लेकर निकल जाता है, इसके बावजूद भी कार्यवाही नही करती है। क्योंकि वह शराब माफिया से सेटलमेंट हो गया है महीना के महीना रकम से भरे लिफाफा मिल जाता है। इधर ...

आषाढ़ लगती पहली बरसात पर एक कविता।

Image
  नूतन मन वर्षा हरषाई। पाँव पहन चपला के नूपुर, मेघों ने फिर रोर मचाई। आषाढ़ की पहली वर्षा, नदी ताल यौवन धर लाई। गगन धरा अनुबंध हो गए, नीरद मधुशाला छलकाई। आषाढ़ की पहली वर्षा, कामदेव ने ली अंगड़ाई। कुमुदिनी कुसुमित तडा़ग में, युगल क्रौंच धरते तरूणाई। आषाढ़ की पहली वर्षा, देख मेघ वसुधा ललचाई। अम्बर से मुस्काती बूँदें, आज झील से मिलने आईं। आषाढ़ की पहली वर्षा, कजरारे मेघा संग छाई। - हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है ।

विधायक ने सुनी ग्रामीणजनों की समस्या, किया त्वरित समाधान

Image
गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार रायपुर/राजकुमार बंजारे। धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार के अंतर्गत आज गुरूवार 9 जून को खरोरा परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बुडेरा और केवराडीह के ग्रामीणों के समस्याओ के निदान के लिए विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने जन चौपाल लगाया जहा ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया ।  प्रमुख समस्या जिनका तुरंत समाधान किया आवास हेतु आज सैकड़ो आवेदन आए जिसको विधायक महोदया के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सचिव को निर्देश दिया कहा आवास की पात्र अपात्र सूची की जांच कर जल्द प्रक्रिया शुरू कर त्वरित इन सभी हितग्राहियों को आवास दिया जाए। विद्युत पोल से संबंधित समस्या को लेकर आए व्यक्ति का समाधान करते हुए संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया लोन नही मिलने बाद भी बैंक के द्वारा किश्त (ईएमआई) पैसे की माग की जा रही हैं जिसको तत्काल बैंक अधिकारी निर्देश दिया और कहा की इस समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीण जनों के द्वारा मा...