खरोरा क्षेत्र में बढ़ती शराब माफिया

फाइल फोटो


खरोरा। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री जोरों पर संबंधित अधिकारी साठ गांठ कर अवैध शराब माफियाओं को बुलंद कर रहा है। इधर गांव-गांव घर-घर में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। शिकायत पर थानेदार शराब माफियाओं को पकड़ती तो है लेकिन जहा पैसे देने की बात होता है वहा अपराधी को तुरंत छोड़ देता है। साथ शराब माफिया अवैध शराब बेचने पर संबंधित अधिकारी के पास हर महीना रकम से भरे लिफाफा पहुंच जाता है। क्या इसी को कानून कहते है। शराब क्षेत्र में बढ़ती अपराधो और दुर्घटना का कारण बन गया है। कही बलात्कार हो रहा है तो कही रोड ऐक्सिडेंट में दुर्घटना हो रहा है। वही खरोरा के देशी शराब दुकान में शराब माफियाओं को झोला भर भर के कई पेटी शराब दिया जा रहा है, इसके बावजूद संबंधित अधिकारी कुछ नही कर पाते है। शिकायत करने पर कार्यवाही का नाम लेता है लेकिन होता जाता कुछ नही क्योंकि वहां उसे रकम से भरे लिफाफा मिल जाता है। शराब माफिया पुलिस के नजरो के सामने शराब लेकर निकल जाता है, इसके बावजूद भी कार्यवाही नही करती है। क्योंकि वह शराब माफिया से सेटलमेंट हो गया है महीना के महीना रकम से भरे लिफाफा मिल जाता है। इधर खरोरा क्षेत्र में हर ढाबाओ में अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रहा है।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम