Posts

Showing posts from December 27, 2022

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की खुशहाली कामना की

Image
धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज नगर पंचायत खरोरा में श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुई.... रायपुर ।  धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज नगर पंचायत खरोरा में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की । विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने इस अवसर भागवत कथा को श्रीफल भेंट श्रीमद् भागवत कथा की आरती उतारी और वहां पर बैठकर कथा का श्रवण किया और कहा कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। यहां धर्म के प्रति लोगों की रूची बढ़ी है जिसका नतीजा है कि कई जगह यज्ञ हवन एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज में एक स्वच्छ वातावरण बना है। आयोजित इस कथा के अवसर पर भारी संख्या मे आस पास के क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।