Posts

Showing posts from December 4, 2021

ज़ोन स्तरीय युवा महोत्सव रायखेड़ा में 07 को ग्रामीण युवा व वरिष्ठ कलाकार भी ले सकेंगे हिस्सा

Image
तिल्दा नेवरा। ग्रामीण एवम विद्यालयीन प्रतिभाओं को प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराकर निखारने के उद्देश्य से खेल एवम युवा कल्याण मंत्रालय छ. ग.शासन से प्राप्त निर्देशों के अधीन क्रमशः जोन स्तरीय 07 दिसंबर ,विकासखंड स्तरीय 09दिसंबर, तथा   प्रदेश स्तरीय युवा महोत्सव  का आयोजन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती तिथि 12  से 14 जनवरी तक सम्पन्न  किया जाना है।  महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा को मुख्यकार्यपालन अधिकारी के आदेशानुसार एवम विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जोन प्रभारी प्राचार्य गजेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । खेल एवम युवा कल्याण मंत्रालय से प्राप्त नियमावली व मापदण्डों के आधार पर जोन प्रभारी गजेंद्र वर्मा,समन्वयक द्वय तुलसी राम साहू, जितेंद्र वर्मा व्याख्याता, ने बारी-बारी से आयोजन संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में 09 संकुल के कलाकार भाग लेंगे।विभिन्न विद्या के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है।कलाकारों का पंजीयन 06 दिसंबर को पांच बजे तक होगा। बैठक में  श्रीमती ,चंद्रकला वर्म...